बिलासपुर

प्रेमिका ने अपने पहले पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या,, सकरी पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई गुत्थी..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों हुए हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले में मृतक की प्रेमिका ने अपने पहले पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करना स्वीकार किया है।दरअसल 15 अगस्त को सकरी पुलिस को घुरू सैदा मेन रोड सुमित्रा नगर के पास सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पानी में पड़ी हुई मिली थी। जिसकी जांच में पता चला की मृतक सैय्यद कमाल जो चाटीडीह में रहता है। जो 03-04 वर्ष पूर्व से सकरी निवासी सुमित्रा तिवारी मानिकपुरी को अवैध रूप से पत्नि बनाकर जरहाभाठा में किराये के मकान में रखा था। सैय्यद कमाल अपने घर से 11 अगस्त को रात को चले गया था। जो रात में अपने घर नहीं लौटा था। इस बीच 12 तारीख को मृतक की पत्नी सरिफुन निशा की आखरी बार फोन में बात हुई थी तब मृतक ने रात में खाना खाकर आने के बात अपनी पत्नी से कही थी उसके बाद जब वह 13 तारीख तक घर नहीं आया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो मृतक के पत्नी ने इसकी सूचना अपने भाइयों को दी।

जिसके बाद काफी खोजबीन करने से मृतक नहीं मिलने की स्थिति में परिजनों ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में 14 अगस्त को दर्ज कराई थी। इधर मामले में पहले ही सकरी पुलिस को मृतक की प्रेमिका सुमित्रा के ऊपर शक था। जब पुलिस ने उनकी खोजबीन की तो वह तब तक घर से फरार हो गई थी। तब किसी तरह पुलिस द्वारा सुमित्रा के भाई राजकुमार महंत को पकड़कर पूछताछ किया गया। तब उसने बताया की मृतक सैय्यद कमाल द्वारा 12 अगस्त को रात में सुमित्रा के साथ नशे में मारपीट कर रहा था। जिसे मना करने पर दीपक , राजकुमार और सुमित्रा के पहले पति जगजीवन से भी मारपीट करने लगा। जिससे गुस्साए चारो ने मिलकर मृतक कमाल को पकड़कर जमीन में पटककर गमछे से गले में गाठ बांधकर गला दबाकर लोहे के राड से सिने और सिर में मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसे घर के बाथरूम में दो दिन तक रखा। जब डेड बॉडी से बदबू आने लगी तो उसे 14 अगस्त के रात घुरू सैदा मार्ग में ठिकाने लगा दी। जिसके बाद आरोपी दीपक तिवारी , जगजीवन एवं सुमित्रा को दीपक के घर से गिरफ्तार किया। मामले में सकरी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार