रायपुर

घर पहुंच बिजली सेवा “मोर बिजली एप” का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा होगा लोकार्पण,बेहद उपयोगी है सौ फीसदी नि:शुल्क सेवा

रमेश राजपूत

रायपुर- राज्य शासन की रीति नीति प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर बिजली के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा सुविधा देने की है इस दिशा में आगे बढ़ते हुए न्यू टेक्नोलॉजी का उपयोग करके छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने मोर बिजली एप को निर्मित किया है जिसके नए फीचर्स का लोकार्पण5 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से होगा।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार आरंभ की गई यह सुविधा बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत विषयक कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से लगभग सोलह आना बचा सकती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निशुल्क डाउनलोड कर सकता है, और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक कार्यो का निपटारा घर बैठे किसी भी समय कर सकता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का यही संदेश रहा है कि उपभोक्ता हमारे परिवार का एक अभिन्न सदस्य है उसकी सेवा में संपूर्ण त्याग और निष्ठा का परिचय देकर ही संस्था को आगे बढ़ाया जा सकता है, इसके अनुपालन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर 2020 की शाम 6:00 बजे अपने निवास कार्यालय से मोर बिजली एप में शामिल नए फीचर्स का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक श्रीहर्ष गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे।

मोर बिजली एप को एक बार मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ता गण कभी भी किसी समय बिजली संबंधित 16 किस्म के कार्यो का निपटारा चुटकी बजाते कर सकते हैं ।यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है । पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा अपील की गई है कि निशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप को अपनाएं साथ ही अधिकाधिक लोगों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,