बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा:- रोड क्रॉस कर रहे ग्रामीण को बचाते कार भिड़ी खड़ी ट्रेलर से….ग्रामीण सहित 4 की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शुक्रवार की शाम बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही कार खड़ी ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें चार लोगो की मौत हो गयी, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है घटना सरगांव थाना चौकी के बरमदेव ढाबा के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम कार क्रमांक सीजी 04 एलजे 5608 बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही थी।

सरगांव के बरमदेव ढाबा के आगे कार चालक के द्वारा सरगाँव के पास ग्राम मोहभट्ठा निवासी लक्ष्मीकांत पिता गुलजारी वर्मा रोड क्रॉस कर रहा था ज़िसे बचाने के चक्कर में खड़ी ट्रक में जा टकराई, कार की टक्कर से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, वही ट्रेलर से टक्कर से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग रायपुर निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार में सवार घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स रवाना किया गया। लेकिन सिम्स पहुंचते तक रास्ते में गुढ़ियारी रायपुर निवासी उत्कर्ष उबेजा पिता विजय उबेजा 6 साल, एक अज्ञात सहित तीन की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात सहित गुढ़ियारी रायपुर निवासी मोनिका गुप्ता पति सत्यनारायण 40 साल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,