बिलासपुर

शादी का झांसा देकर 4 वर्षो से करता रहा दैहिक शोषण, युवती ने जब कहा शादी के लिए तो कर दिया इंकार… शिकायत पर दुष्कर्मी युवक गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर युवती की आबरू से खेलने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त युवक विगत 4 वर्षों से उसका दैहिक शोषण कर रहा था और जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता थाना पचपेड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अमरनाथ पटेल पिता गणेश पटेल उम्र 24 वर्ष पता चिस्दा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर से पहले जान पहचान दोस्ती हुई । वर्ष 2016 से आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक संबंध बनाया, जो वर्ष 2020 तक झांसा देकर शारिरिक शोषण करता रहा । पीड़िता द्वारा जब आरोपी को शादी करने के लिए कहां गया तो आरोपी शादी करने से साफ मुकर गया, जिसपर थाना पचपेड़ी में धारा 376 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, जिसे थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...