छत्तीसगढ़रतनपुर

अक्षय तृतीया पर रतनपुर महामाया मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन, 180 से अधिक जोड़े बधेंगे परिणय सूत्र में

अनुभव पाठक के मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से परिणय सूत्र में बंधेगे,जिसकी तैयारी महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है

आकाश दत्त मिश्रा

सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें छत्तीसगढ़ जिले सहित अन्य राज्यों के लगभग 182 जोड़े भाग लेंगे।
ट्रस्ट के द्वारा 200 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा है जिसकी तैयारी मंदिर ट्रस्ट ने कर रखी है।

सामूहिक विवाह का आयोजन महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा पिछले 20 वर्षों से किया जा रहा है जहां पर गरीब निर्धन कन्या का विवाह हो रहा है जो माता-पिता आर्थिक स्थिति खराब होने पर अपनी बेटी या बेटा का विवाह नहीं कर सकते हैं वे लोग शामिल होकर इसका लाभ ले रहे हैं । इस वर्ष 07 मई 2019 को अक्षय तृतीया पड़ रहा है । जिसमें लगभग 200 नवदंम्पत्ति जोड़े मां महामाया देवी का पूजा अर्चना कर अपने खुशहाल जीवन की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद लेकर सफल दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। 07 मई को होने वाले मंदिर परिसर के विशाल मंडप में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वर वधु के द्वारा जो जरूरी दस्तावेज जमा किये गए थे । उसकी जांच महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीयो के द्वारा जांच पश्चात ही वर-वधू शामिल हो सकते हैं ।

इस विवाह कार्यक्रम में शामिल नव दम्पत्तियों को ट्रस्ट द्वारा बर्तन, जेवर ,कपड़ा, सुहाग का सामान सहित पूजा पाठ की सामग्री व मंडप के नीचे का समस्त सामान ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराई जाएगी । मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर वधु वैदिक रीति रिवाज से पंडित आचार्य संतोष शर्मा और उपाचार्य अनुभव पाठक के मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से परिणय सूत्र में बंधेगे,जिसकी तैयारी महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद