छत्तीसगढ़बिलासपुर

कमल ज्योति संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं ने फिर मोदी सरकार बनाने का लिया संकल्प रंगोली और दीप जलाकर मनाई दिवाली

बिलासपुर जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास पर कमल रंगोली एवं दीप जलाया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 फरवरी मंगलवार शाम 6:00 बजे अटल घड़ी चौक स्मारक के पास कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम के तहत कमल फूल की रंगोली बनाकर सामूहिकता के साथ दीप प्रज्वलित किया गया इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने पूरे देश में आयोजित करने का निर्णय लिया था इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास पर कमल रंगोली एवं दीप जलाया देश में पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता के साथ जोड़ने का आग्रह किया श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक चुनौतियां हैं लेकिन इन सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए भारत की सुरक्षा से लेकर भारत के समग्र विकास के लिए नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है इस हेतु हम सभी कार्यकर्ताओं की सक्रियता अति आवश्यक है इस मौके पर मंडल प्रभारी पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सरकार के माननीय मोदी जी के द्वारा किए गए देश हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं देश की हितकारी योजनाओं के साथ कमल ज्योति संकल्प अभियान पार्टी की रीति नीति को जनता के बीच लेकर जाना ही संदेश हम सभी की प्राथमिकता है आगामी लोकसभा में हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य एवं दायित्व है पुनः माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार केंद्र में बनाने हेतु कर्मठता के साथ जुट जाना है मंडल के वरिष्ठ नेता रमेश लालवानी एवं पूर्व राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ विनय पाठक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकस

भा चुनाव में जुटने का आह्वान किया

इस मौके पर महापौर किशोर राय रामदेव कुमावत गुलशन ऋषि मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप अजीत सिंह भोगल आनंद दुबे आदित्य तिवारी अरुण साहू सुरेश वाधवानी उषा भांगे कमल जैन अखिल तिवारी प्रतिभा मिश्रा सुकांत वर्मा संजीत मिश्रा पार्षद अंजना वर्मा पिंकी नाग वाली सोनाली सरकार रईसा बेगम शेखर मसीह देवेंद्र गोस्वामी सुखविंदर सिंह रमेश रात्रे नीरज बंजारे जगदीश रात रे रामायण कोयले पप्पू ठाकुर रोशन सूर्यवंशी दीपक सोनवाने कलेश्वर सूर्यवंशी पंकज श्रीवास्तव अखिलेश पर आते चिंटू विपिन नामदेव मुकेश भारत मनीषा धुमाल राधा यादव भास्कर राव अभिषेक राम रजनीश तिवारी सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित हुए….

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी