बिलासपुर

ऑनलाइन वित्तीय ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़….. तीन आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन वित्तीय ठगी के एक बड़े मामले में तीन अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामला दिसंबर 2024 का है, जब बिलासपुर निवासी शिक्षक सौरभ साहू को व्हाट्सएप पर पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब का संदेश मिला। साइबर ठगों ने उन्हें हेल्सबर्ग नामक वेबसाइट पर निवेश करने का झांसा देकर 48.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। जांच में पता चला कि आरोपी बायनेंस ऐप, फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क फ्रॉम होम, रेटिंग रिव्यू, बीमा पॉलिसी और डिजिटल अरेस्ट जैसी योजनाओं के नाम पर ठगी कर रहे थे। उन्होंने 99 दिनों में 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को यूएसडीटी और क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया। विशेष टीम ने तीन दिनों तक महाराष्ट्र के भिवंडी में आरोपियों की तलाश की और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान शाकिब अंसारी उम्र 27 वर्ष, अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम उम्र 20 वर्ष और अंसारी फुजैल अहमद उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, जमीन खरीद के दस्तावेज, सोने-चांदी के बिल, विभिन्न बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इसके अलावा, शाकिब अंसारी द्वारा ठगी की रकम से खरीदी गई 65 लाख रुपये की जमीन को भी फ्रीज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई में एएसपी राजेंद्र जायसवाल, एएसपी अनुज कुमार, डीएसपी निमितेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी विजय चौधरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों और ठगी की रकम की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद