बिलासपुर

हत्या का फरार आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, घटना के बाद से लगातार आरोपी था फरार…एक आरोपी अब भी पकड़ से बाहर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रजिया बेगम निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकंडा ने 26 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके बेटे को आरोपी शिया अली अपने दोस्तो के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से मारपीट कर चाकू मारकर घायल कर दिये है। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इसी दौरान घायल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई, सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे विवेचना के दौरान आरोपी शिया अली को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

तथा अन्य फरार आरोपियो की लगातार तलाश की जा रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि प्रकरण का एक अन्य फरार आरोपी शाहरूख अली उर्फ शारो ईरानी मोहल्ला में अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम आरोपी के घर दबिश दी, जहाँ आरोपी घर पर छिपा मिला जिससे बारीकी से पूछताछ करने पर शिया अली तथा अन्य के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी शाहरूख अली उर्फ शारो पिता शेरखान अली उम्र 25 साल निवासी चांटीडीह ईरानी चौक थाना सरकंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...