बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में आज मिले 125 नए संक्रमित मरीज, आंकड़ों में हो रही लगातार बढ़ोतरी…. हो जाए सावधान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में मंगलवार को कोरोना के 125 नए संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे से 10 मरीज दूसरे जिले के रहने वाले है। तो वही जिले के 115 मरीज भी कोरोना के जद में आए है। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 15121 हो गई है। आपको बता दे जिले के 115 मरीजो में से सर्वाधिक शहरीय इलाको के 79 मरीज मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से भी 36 मरीजो को चिन्हित किया गया है। मंगलवार को एकबार फिर कोरोना के चपेट में रेलवेकर्मी, मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर,निजी कर्मचारी, शासकीय कर्मचारी,एनटीपीसी कर्मचारी,सेंट्रल जेल के लोग आए है। खासकर सीएचसी रतनपुर से 37 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, सिम्स के 38 वर्षीय डॉक्टर, सहित सेंट्रल जेल से 24 वर्षीय महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिले में मंगलवार को पॉजिटिव मरीज रतनपुर,कुदुदंड, माइको कॉलोनी ,अभिलाषा परिसर ,तिफरा ,अरविंद नगर ,सरकंडा ,अटल आवास, बिल्हा, 27 खोली, सरकंडा,, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,सकरी, रिवर व्यू कॉलोनी,, सिरगिट्टी,, लिंगियाडीह,नेहरू चौक, राजकिशोर नगर ,अरपा कॉलोनी ,विवेकानंद नगर, रेलवे कॉलोनी, सीएमसी हॉस्पिटल, मंगला,, परिजात कॉलोनी,, क्रांति नगर ,परसदा, बलोदा बाजार,, शांति नगर, आसमा सिटी ,,चांदनी चौक, मस्तूरी, तिफरा, सिरगिट्टी,,कोटा, तखतपुर सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। मंगलवार को जिले के 32 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13815 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 1058 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज अब भी जारी है। 

कोरोना से दो संक्रमितो की हुई मौत..

न्यायधानी में मंगलवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। तो जिले के ही एक और संक्रमित मरीज की सांसे बलौदाबाजार में थम गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 248 हो गई है। जिले में पहली मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ रायगढ़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसी बीच मंगलवार को सुबह 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर मस्तूरी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत बलौदाबाजार एमसीएच हॉस्पिटल में हुई है। बताया जा रहा है। मरीज की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए उन्हें एमसीएच हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहाँ उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...