रायपुर

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या फेस कवर करना हुआ अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश…पालन न करने पर भरना होगा जुर्माना

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के ऊपर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं. जिसके तहत अब अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान में बिना मास्क पहने नजर आया तो उसके ऊपर ₹200 का जुर्माना किया जाएगा।प्रदेश सरकार और स्वास्थ विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद कुछ लोग अब भी नासमझ बने घूम रहे हैं जैसे कि कोरोनावायरस खत्म हो गया है लेकिन इन्हें कौन समझाए कि अब भी कई जिंदगियों के लिए कोरोना यमराज बना बैठा है खासकर प्रदेश की राजधानी रायपुर में सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालों के ऊपर ₹200 का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।

आखिर सरकार को ऐसा नियम क्यों बनाना पड़ रहा है?

लोग अगर खुद ही जागरूक हो जाएं तो कोरोना से जारी जंग जीती जा सकती है आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार और आपके आसपास रहने वाले लोग भी सुरक्षित रहेंगे, अगर हमें कोरोनावायरस से जीतना है तो मास्क पहनना, सेनेटाइजेशन का उपयोग करना बेहद जरूरी है। अभी वक्त है जागरूक हो जाइए और घर से निकलते वक्त मास्क पहनना ना भूलिए और अपने पॉकेट में सेनेटाइजर अवश्य रखें।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...