बिलासपुर

सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक…एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी की लूटपाट,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में लगातार सामने आ रही लूटपाट की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक ही दिन तीन अलग-अलग स्थानों पर चार अज्ञात युवकों द्वारा चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने मारपीट और चाकू दिखाकर तीन युवकों से मोबाइल, बैग और जरूरी दस्तावेज समेत करीब 71 हजार 500 रुपये का सामान लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी लाल-काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पैशन प्रो मोटरसाइकिल से सेंदरी की ओर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) और 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ग्राम नगोई निवासी टिकेश्वर मिश्रा 27 वर्ष 16 अगस्त की रात ड्यूटी से लौटकर अपने घर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे बैमा-नगोई मार्ग के पास एक लाल-काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पैशन प्रो बाइक में सवार चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने बेल्ट से मारपीट की और उनका सैमसंग ए-17 5जी मोबाइल तथा काला कॉलेज बैग लूट लिया। बैग में एसबीआई एटीएम, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेनकोट, टिफिन बॉक्स और मोबाइल चार्जर सहित करीब 20 हजार 500 रुपये का सामान था। मारपीट में टिकेश्वर के बाएं हाथ में चोट भी आई। शिकायत में टिकेश्वर ने बताया कि इसी दिन शाम करीब 6:30 बजे उसके मित्र अभिनव शास्त्री को भी सेंदरी-मोपका बाईपास रोड के पास इसी हुलिए के चार युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने गले पर चाकू अड़ाकर मोबाइल और डार्क ब्लू रंग का बैग लूट लिया। बैग में पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत करीब 11 हजार रुपये का सामान था। इसके बाद रात करीब 9 बजे इसी बाईपास रोड पर नितेश यादव को भी चार युवकों ने निशाना बनाया। चाकू की नोक पर उसके दो मोबाइल फोन लूट लिए गए, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। तीनों वारदातों में आरोपियों का हुलिया और बाइक एक जैसा बताया गया है। एक ही दिन और एक ही क्षेत्र में लगातार तीन लूट की घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब