बिलासपुर

न्यायधानी में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला, एक नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार… एक अब भी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक 16 साल की नाबालिग युवती से दो बार गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें थाना तारबाहर की पुलिस ने शिकायत के बाद एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना तारबाहर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जिसमें युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 16 साल की नाबालिग पीड़िता को टिकरापारा निवासी गग्गा उर्फ शेख रमजान पिता शेख रहीम 20 वर्ष बाइक में रेलवे कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में पहचान का फायदा उठा कर ले गया जहाँ पहले से युवक के दो साथी रिंकू उर्फ रिशु रजक पिता बलवंत रजक उम्र 20 वर्ष और एक नाबालिग मौजूद थे जहाँ तीनो युवकों ने युवती के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया, वही एक अन्य आरोपी संदीप ने युवती के फोटो और वीडियो बना लिए जिसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया गया।

घटना के एक सप्ताह बाद फिर ने आरोपी गग्गा उर्फ शेख रमजान ने युवती को फोनकर शिव टाकीज चौक बुलाया जहाँ उसका वीडियो दिखा कर वायरल करने की धमकी देकर फिर उसे उसी खंडहर में ले गया जहाँ तीनो आरोपी पहले से मौजूद थे, प्लान के तहत चारो आरोपियों ने फिर से नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के इस बार गैंगरेप से व्यथित और डरी हुई पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिन्होंने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई तब इस घिनौने घटना का खुलासा हुआ। मामले में तारबाहर पुलिस ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी अब भी फरार है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 376 डी, 34, 4- 6 पॉक्सो एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है और चौथे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वही घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,