बिलासपुर

महमंद क्षेत्र में फिर मिली एक युवक की लाश, हत्या कर लाश फेकने की आशंका….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा क्षेत्र में युवक की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है मिली जानकारी के अनुसार महमंद बाईपास रोड स्थित झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली है वही प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

महमंद स्थित हाई स्कूल के बच्चे आज सुबह स्कूल जा रहे थे । इस दौरान उन्हें बाईपास के पास गंदी बदबू आई और वे आशंका व्यक्त करते हुए पास में रहने वाले पंच को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पंच ने सरपंच और पुलिस को सूचना दी । जानकारी मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे झाड़ियों के बीच एक पुरुष की सड़ी गली लाश मिली । अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश कई दिन पुरानी हो सकती है । लाश में कीड़े लग चुके हैं और उसका चेहरा भी पूरी तरह से विकृत हो चुका है । पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नही हुई,जिसके बाद फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। वही पंचनामा कार्यवाही के बाद पुलिस अब क्षेत्र में गुमशुदा लोगों की सूची की मदद से भी यह जानने का प्रयास कर रही है कि मृत व्यक्ति गायब तो नहीं था, आशंका व्यक्त कि जा रही है कि मृतक की हत्या कर उसकी लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा है। मृतक ने लाल रंग का बॉक्सर पहना हुआ है और उसके शरीर पर अन्य कोई कपड़े नहीं है ।मौके पर मृतक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला है

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला