रायपुर

पुलिस का नया कारनामा, प्रार्थी को ही बनाया आरोपी भेज दिया जेल….थानेदार साहब की मनमानी

रमेश राजपूत

प्रार्थी

रायपुर – प्रदेश में पुलिस की छवि सुधारने डीजीपी लाख कोशिश करले पर लगता है कुछ पुलिसकर्मियों को सुधारना बहुत मुश्किल है। आपको बता दें एक ताज़े मामले में रायपुर पुलिस का नया कारनामा उजागर हुआ है जिसमे ट्रक मालिक अपने साथ हुई लूट की घटना की शिकायत करने थाने पहुंचा पर उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाए उल्टा पुलिस ने उसको ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। लेकिन जेल से वापस आने पर सारी बात एसएसपी रायपुर को बताई तो फटकार के बाद शातिर लुटेरो के खिलाफ 5 दिन बाद एफआईआर दर्जकर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है….दरअसल पुरा मामला शहर के कबीर नगर थाना इलाके का है जहां कवर्धा के नवागांव निवासी ट्रक मालिक वली रज़ा 3 जनवरी को अपने ट्रक में गुड़ लेकर रायपुर रिंगरोड स्थित एक गोदाम पहुंचा था जहां गोदाम में ही काम करने वाले चार मजदुरो ने आधा माल उतारने को लेकर देर रात विवाद किया और ट्रक चालक वली रज़ा की बेदम पिटाई कर उसके पास से 20 हजार रूपये लुट लिये, ये पुरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।वही सुबह होने पर ट्रक मालिक अपने साथ हुई लुट की रिपोर्ट लिखाने कबीर नगर थाने पहुंचा तो थाने में मौजुद थानेदार साहब ने चारो मजदुरो को थाने बुलवाया और ट्रक मालिक के साथ मारपीट कर लुट के 20 हजार रूपयो के बारे में कड़ाई से पुछताछ की तो सारे पैसे चारो युवको के पास से बरामद हुए उसके बावजुद चारो आरोपियो के खिलाफ थानेदार साहब ने कोई मामला दर्ज ही नही किया। इस मामले में ट्रक मालिक का यहाँ तक आरोप है कि वो पुरे पैसे थानेदार साहब ने रख लिये, साथ ही उल्टा आरोपी मजदुरो से समझौता करने का दबाव बनाते हुए लड़की के मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगे,इसबीच शहर के विधायक समेत रसुखदार लोगो ने थानेदार साहब से सच बात जानने की गुहार लगाई तो भी थानेदार साहब का दिल नही पसीजा और देर शाम ट्रक मालिक ने कोई समझौता नही किया तो अपने विशेषाधिकार का गलत प्रयोग करते हुए उसको प्रतिबंधात्मक धारा में एक दिन जेल भेज दिया। इतना सब होने के बाद भी ट्रक मालिक ने हार नही मानी और जेल से वापस आने के बाद अपने साथ हुई आपबीती और थानेदार साहब की करतुत शहर के एसएसपी को बताई तो एसएसपी ने इलाके की महिला सीएसपी को पुरे मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की रिपोर्ट देने की बात कही जिसके बाद आनन फानन में देर रात चारो मजदुर आरोपियो के खिलाफ लुट का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है, गौरतलब है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो निश्चित तौर पर समाज में इस तरह के हालात देखने को मिलते है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान