रायपुर

रफ्तार का कहर :- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी ठोकर, गेंद की तरह उछलकर जा गिरी डिवाइडर में…लेकिन स्कॉर्पियो सवार दोनों की किस्मत रही बुलंद

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में होंने वाले सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है,जिसमे कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। वही राजधानी के तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ होटल के सामने हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कार्पियो डिवाइडर में जा घुसी, पर कहते है न कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है आपको जानकर हैरानी होगी कि डिवाइडर में पलटी खाने के बाद भी इस सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है,जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं दुर्घटना से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गई . इसकी सूचना के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक कुछ देर पहले जगदलपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसके बाद स्कार्पियो डिवाइडर में जाकर टकरा गई . कार में 2 युवक सवार थे।जो सुरक्षित है, दुर्घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है,मौके पर ट्रक ड्राइवर नहीं है, आस – पास के सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे मामले की पतासाजी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान