बिलासपुर

न्यायधानी में फिर गोलीकांड की घटना, ज्वेलर्स को दुकान में घुसकर मारी गई गोली….गंभीर हालत में उपचार के लिए किया गया भर्ती..शहर हाई अलर्ट में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर के पास चेकिंग पाइंट से कुछ दूर बदमाशों ने ज्वैलर्स को दुकान में घुसकर गोली मार दिया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर को तत्काल चारो तरफ से घेराबंदी कर दिया गया है गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान उस्लापुर से कुछ दूर नेचर सिटी के पास ज्वैलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने दुकानदार पर गोली से हमला किया है। दुकानदार को दोनो हाथों में गोली लगी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान से कुछ दूर पुलिस का चेकिंग अभियान भी चल रहा था। इसके साथ ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल भी घटना स्थल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 लोग दो मोटरसायकल पर सवार होकर करीब साढ़े सात बजे शाम को दुकान पहुंचे। मोटर सायकल बाहर खड़ी करने के बाद सभी लोग नेचर सिटी के पास स्थित श्री सती ज्वैलर्स में दाखिल हुए। दुकान में घटना के समय संचालक आलोक सोनी उम्र 26 मौजूद था।

लोगों की माने तो बदमाशों ने चार पांच राउन्ड गोली चलाया है। गोली चलने से दुकान संचालक आलोक सोनी बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में गोलिया लगी है। गोली चलाने के बाद आरोपी मोटरसायकल से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,