छत्तीसगढ़पाली कोरबा

पहले घोंटा गला फिर धारदार हथियार से रेत दिया, सड़क किनारे मिली युवक की लाश ने पुलिस को भी उलझाया

युवक का गला रेता गया है जबकि उसके गले में एक रस्सी भी बंधी है.

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पाली थाना इलाके के दमिया नर्सरी के पहले सड़क किनारे एक 35 से 40 साल के शख्स की लाश बरामद की गयी है. युवक की ह्त्या गला रेतकर की गयी है. मरने वाले शख्स का नाम रंगनाथ श्याम बताया जा रहा है जो रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेलनाडीह का रहने वाला था. पुलिस ने इस घटना के सम्बन्ध में उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है.
गुरुवार सुबह दमिया के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी कि नर्सरी के पास सड़क के किनारे किसी युवक की खून से सनी लाश पड़ी हुई है. युवक का गला रेता गया है जबकि उसके गले में एक रस्सी भी बंधी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फ़ौरन ही पाली के अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया.मौके का मुआयना करते एसडीओपी मित्तल के मुताबिक़ रंगनाथ मूलतः मेलनाडीह का था और वनविभाग के नर्सरी में कार्यरत था. पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पाली पहुँच गए। शव के प्राथमिक परिक्षण के मुताबिक़ रंगनाथ ही ह्त्या गला घोंटकर की गयी है जिसके बाद गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया. सुबह जब वहा से गुजरने वालो ने लाश देखी तो वे सन्न रह गए. उन्होंने तत्काल इसकी खबर ग्राम सरपंच को दी.

रंगनाथ खूंटाघाट स्थित वन विभाग के नरसरी में दैनिक वेतनभोगी कर्मी के तौर पर सेवारत था. पुलिस को उसकी गाडी की डिग्गी से जॉब कार्ड समेत दुसरे कई तरह के रोजगार और निर्माण कार्य के भुगतान सम्बन्धी दस्तावेज मिले है. पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में ले लिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने और किस वजह से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...