बिलासपुर

3 महीने पहले नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, दुष्कर्म और अपरहण के आरोप में भेजा गया जेल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से नाबालिग को बरामद भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया ने 16 नवंबर 2020 को अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण किए जाने संबंधी रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से दूध लेने निकली थी जो वापस नहीं आई। बाद में उन्हें कुन्द्ररा पारा निवासी आरोपी अमित यादव के साथ देखे जाने की जानकारी मिली ।पुलिस ने गुम इंसान कायम कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की 12 फरवरी 2021 को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से यह जानकारी मिली आरोपी रतनपुर व पाली के बीच कहीं छिपा हुआ है। सिरगिट्टी टी आई के निर्देश पर टीम गठित कर मौके में दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी अमित यादव के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया जिसने पूछताछ में बताया कि आरोपी शादी करने का झांसा देकर साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है । मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अमित यादव को धारा 363 एवं 376 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...