तखतपुर

आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना, एक युवक हुआ गंभीर….मौके से फरार है आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र में एकबार फिर आपसी रंजिश ने आरोपी के हाथ खून से रंग दिए। मामले में स्थानीय पुलिस अब जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पदमपुर में रहने वाले चन्द्रप्रकाश जायसवाल ने सोमवार देर रात अपने साथी जावेद जायसी के साथ हुई चाकूबाजी की शिकायत तखतपुर थाना में दर्ज कराई है। जहाँ श्रीराम फायनेंश कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के एरिया पद पर पदस्थ चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह अपने दोस्त जावेद जायसी के साथ घूमने निकला था। जहाँ रात करीब 9 बजे ममता ढाबा के बाजू में लल्ला पटेल के टायर पंचर दुकान में बैठे थे। तभी वहां अचानक सिकंदर जायसी मोटर सायकल से पहुँचा और जावेद जायसी के साथ गली गलौच करने लगा। सिंकंदर वहीँ नही रुका वह गुस्से में आकर चाकू से जावेद के ऊपर हमला कर मौक़े से फरार हो गया। जिसके बाद चन्द्रप्रकाश ने आनन फानन में प्रार्थी जावेद जायसी को तखतपुर थाने लेकर पहुचा। जिसे पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए। बिलासपुर रैफर कर दिया है। जहाँ वर्तमान में अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद से फरार आरोपी सिकंदर जायसी के खिलाफ तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी