महासमुंद

जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या, 4 की हालत गंभीर….दो आरोपियों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम, घर मे घुसकर सोते हुए परिजनों पर किया हमला

रमेश राजपूत

महासमुंद– जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की तड़के जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है, जिससे आस पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है। गाँव के ही दो आरोपियों ने मृतकों के घर धारदार हथियार लेकर घुसे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें महिला बच्चे सहित बुजुर्ग को भी नही छोड़ा गया। जमीन विवाद इस हद तक बढ़ सकता है और उसकी ऐसी परिणीति हो सकती है इस परिवार ने कभी सोंचा भी न होगा।

मिली जानकारी के अनुसार घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा की है जहाँ रहने वाले खिलावन गायकवाड उम्र 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की सुबह गाँव के ही परसराम गायकवाड पिता लुगडू उम्र 62 वर्ष और ब्रजसेन गायकवाड पिता परसराम उम्र 27 वर्ष ने धारदार हथियारों से हमला करते हुए उनके छोटे भाई ओषकुमार गायकवाड पिता साधराम उम्र 38 वर्ष के परिवार पर जमीन विवाद को लेकर हमला कर 3 लोगों की हत्या कर दिया है और 4 लोगों को प्राणघातक हमला करते हुए घायल कर दिया है।

जिसमें आरोपियों ने सुबह सोते हुए लोगों पर घर मे घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है, इस हमले में जागृति गायकवाड उम्र 35 वर्ष, कुमारी टीना गायकवाड 17 वर्ष और मनीष गायकवाड 8 वर्ष की मौत हो चुकी है,

वही ओषकुमार गायकवाड 38 वर्ष, अनारबाई 60 वर्ष, गीतांजलि गायकवाड 15 वर्ष, ओमन गायकवाड 11 वर्ष है, सभी के गले, सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गम्भीर चोंटे लगी है, जिससे खून बहा है।

घर में सभी लोग खून से लथपथ थे, जिन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है, वही इस वारदात के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...