छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध खनिज उत्खनन और शराब के खिलाफ नकेल कसने के आयुक्त ने दिए निर्देश

संभागायुक्त ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें। जिससे कि अनावश्यक पर्यावरण की क्षति न हो। कमिश्नर टी.सी.महावर ने 1 मार्च को खनिज विभाग के समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिये। बैठक में संभाग के सभी जिले के खनिज अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त ने खनिज रायल्टी एवं रायल्टी क्लीयरेंस की भी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज परिवहन के 157 गाडियां, अवैध उत्खनन के 10, बिलासपुर में जिले में 350 परिवहन, 27 अवैध उत्खनन, मुंगेली जिले में अवैध परिवहन के 104 वाहन एवं रायगढ़ में 114 वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा गौण खनिज से प्राप्त राजस्व की भी समीक्षा की गई। तत्पश्चात पंजीयन विभाग की समीक्षा की गई।
वहीँ शराब के अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर सतत् निगरानी रखने के लिये सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय। संभागायुक्त टी.सी.महावर ने बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में आबकारी विभाग द्वारा किए जा रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
संभागायुक्त ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। बैठक में उपायुक्त आबकारी श्री भगत ने बताया कि संभाग में माह जनवरी 2019 तक 3481 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध शराब परिवहन के 15 वाहनों एवं 6690 किलोग्राम लाहन जप्त की गई है। संभाग के जांजगीर चांपा जिले में 1469, बिलासपुर में 626, मुंगेली 205, कोरबा 787 एवं रायगढ़ जिले में 394 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इनमें सबसे अधिक जांजगीर चांपा जिले के हैं। बैठक में संभाग के सभी जिले के आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...