छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रोजेक्ट उत्कर्ष से हुआ अमरकंटक का कायाकल्प, सोमवार को नए सफर के लिए अमरकंटक हुई रवाना

सोमवार को नए स्वरूप में अमरकंटक एक्सप्रेस को रवाना किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय रेल को अत्याधुनिक और पैसेंजर फ्रेंडली बनाने की कोशिश के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों के कायाकल्प के लिए रेलवे ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष की शुरुआत की है। मार्च 2019 तक जिन 140 कोच अपग्रेड का लक्ष्य रखा गया था उसमें शामिल अमरकंटक एक्सप्रेस का भी योजना के तहत कायाकल्प किया गया है। भारतीय रेलवे अपने ट्रेनों को नया रंग रूप देने में लगा है।

इसके साथ ही यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों से रेलवे कोच का इंटीरियर और एक्सटीरियर पूरी तरह बदल चुका है । योजना के पहले चरण में 140 कोच अपग्रेड किए जा रहे हैं। जिसके तहत ट्रेन के अंदर और बाहर दोनों जगह बदलाव हो रहे हैं। एक्सटीरियर बदलाव के तहत नई कलर स्कीम अपनाई गयी है। टॉयलेट को लेकर यात्रियों से मिल रही शिकायत के बाद स्वच्छ रेल टॉयलेट लगाए गए हैं।

कोच के भीतर अत्याधुनिक एलइडी पैनल लाइट ,ब्रेल साइनेज, नाइट ग्लो स्टीकर ,फोटो फ्रेम नए प्रकार के बोतल होल्डर, अत्याधुनिक अग्नि रोधक, टॉयलेट में एग्जॉस्ट लगाए गए हैं। स्लीपर क्लास में कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। ऊपर के बर्थ के लिए नई तरह की सीढ़ी तैयार की गई है । एसी कोच के अलावा जनरल कोच को भी अपडेट किया गया है ।इसी योजना के तहत अमरकंटक एक्सप्रेस की भी सूरत बदल चुकी है। सोमवार को नए स्वरूप में अमरकंटक एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इसमें सफर कर रहे यात्रियों ने भी बदलाव की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...