तखतपुर

वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी कर वाहनों को कबाड़ में बदल देते थे शातिर….

रमेश राजपूततखतपुर – पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नासिर्फ आरोपी चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की साथ ही चोरी के गाड़ी को कबाड़ में तब्दील कर बचने वाले कबाड़ी सहित बड़ी मात्रा में कबाड़ का जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी कोटा रश्मीत कौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी तखतपुर की टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अशोक श्रीवास नामक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की वह लिफ्ट लेकर कवर्धा बेमेतरा जाता है और उधर से मौका पाकर चार पहिया वाहनों को चोरी कर तखतपुर लाता है। तखतपुर में चोरी लाए वाहनों को कबाड़ी हैदर अली और मोहम्मद अजहर के साथ मिलकर वाहनों को कटिंग कर कबाड़ के रूप में बेचता है।जिसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा कबाड़ियों के गोदाम बेलसरी और लिदरी में रेड कार्रवाई की गई । जिसमें मौके पर कटिंग हालत में रखे ट्रक का कबाड़ और भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के वाहनों के पार्ट्स इंजन, स्क्रैप लोहे के अन्य सामग्री बेंच इलेक्ट्रिक एलुमिनियम , तार बरामद हुआ है। बताया जा रहा है। दो पिकअप में करीब 10 टन कबाड़ जिसकी कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वही पुलिस से उक्त मामले में अशोक कुमार,हैदर अली और अज़हर पिता सहाबुद्दीन को हिरासत में लिया है। जिसके बाद उन्हें न्यायिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में उक्त कार्रवाई में राश्मित कौर एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में थाना प्रभारी तखतपुर मोहन भारद्वाज, एसआई संतोष यादव, सुनील यादव ,आरक्षक हेमंत पाल, शरद साहू, आकाश निषाद ,प्रशांत पांडे ,नंद कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...