बिलासपुर

पटवारी के बाद अब दो ग्राम सचिवों की गिरी विकेट…ग्राम पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ी का मामला, किया गया निलंबित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लिटिया में कार्यरत दो पूर्व पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्यकाल के दौरान भारी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये है। जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह कड़ी कार्रवाई करते निलंबन के आदेश जारी किये गये है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन सचिव केशव यादव और पोलोदास कुर्रे अलग-अलग समय पर लिटिया पंचायत में सचिव के पद पर थे। उनके विरूद्ध वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था।

केशव यादव के कार्यकाल में 4 लाख 9 हजार 245 एवं पोलोदास कुर्रेे के कार्यकाल में 3 लाख 35 हजार 718 रूपये की गड़बड़ी जांच में पाया गया। वर्तमान में ग्राम पंचायत श्री यादव कुंवारीमुड़ा एवं श्री कुर्रेे छेरकाबांधा में सचिव का काम कर रहे हैं। निलंबन के बाद दोनों को जनपद पंचायत कार्यालय कोटा में संलग्न किया गया है। पंचायत का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत कुंवारीमुड़ा का अतिरिक्त प्रभार नवागांव सल्का के पंचायत सचिव कैलाश भट्ट और एवं ग्राम पंचायत छेरकाबांधा का प्रभार ग्राम पंचायत के सचिव कुलेश्वर राज को सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार