बेमेतरा

प्लम्बर की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश….साथ ठहरा साथी फरार

रमेश राजपूत

बेमेतरा- नल जल योजना के तहत ठेकेदारी का कार्य करने वाले प्लम्बर की लाश गाँव के सामुदायिक भवन में मिली है, जहाँ ठेकेदार और एक अन्य मजदूर ठहरे हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक 3 युवक भूपेंद्र लोनिया, महेश लोनिया व घनस्याम जांगड़े ठेकेदार है,

जो बिलासपुर परसदा के रहने वाले है। तीनो नल जल योजना का काम करने दूधिया नवागांव आये थे, यहां तीनों रात में खाना बनाकर खाये इसके बाद ठेकेदार घनश्याम जांगड़े अपने दूसरे जगह ग्राम झूलना में सोने के लिए चला गया, जब सुबह ठेकेदार उसी स्थान पर वापस पहुंचा तो देखा कि प्लम्बर भूपेंद्र लोनिया की लहुलुहान लाश वहां पड़ी हुई है और उसकी हत्या कर दी गई है, वही मृतक का साथी महेश लोनिया वहां नही था

आशंका है कि मृतक का साथी ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है, वही सूचना के बाद मौके पर पहुँची नांदघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...