कोरबा

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे 01 आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार, कब्जे से 1.2 किलो गांजा बरामद

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने, सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब, गांजा बिक्री करने वालों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 02.08.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर कोरबा से चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में बिक्री करने के लिए आने वाला है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर ग्राम गंगदई पखनापारा तिराहा के पास जाकर नाका लगाकर घेराबंदी कर वाहन जांच की जा रही थी,

घेराबंदी के कुछ देर बाद ग्राम केसला की ओर से एक नीली रंग की मोटर सायकल होण्डा एसपी साईन क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 6076 में एक व्यक्ति आया जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रमेश कुमार यादव पिता स्व. त्रिलोकी नाथ यादव उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा का रहने वाला बताया जिसका तलाशी लिया गया एवं उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर डिक्की के अंदर 01 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर कोरबा से बिक्री करने के लिए गंगदई की ओर जाना बताया। बरामद किये गये मादक पदार्थ गांजा का वजन 01 किलो 200 ग्राम कीमती 9,600/- रूपये का होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक मोटर सायकल होण्डा एसपी साईन क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 6076 को गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. भारत सिंह मरकाम, प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 806 प्रफुल्ल साहू, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, आरक्षक 172 गौतम पटेल, आरक्षक 594 मुकेष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला