बिलासपुर

दोसा दुकान में मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- राजीव प्लाजा पुराना बस स्टैंड स्थित जय महाकाल साउथ इंडियन दोसा इडली कॉर्नर के दुकान संचालक रोहित सारथी की पिटाई होने का वीडियो वायरल होने के बाद तार बाहर पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रो की माने तो चिंगराजपारा निवासी रोहित सारथी की दुकान में बीते दिनों बदमाश डोसा खाने पहुंचे थे जो चटनी मांग- मांग कर बार-बार दोसा दुकान संचालक को परेशान कर रहे थे। जब उसने टोका तो फिर दोनों भड़क गए और फिर उससे विवाद करने लगे। थोड़े देर बाद वह अन्य युवकों के साथ पहुंच रोहित की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो दुकान के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। देखते ही देखते विडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। जिसमे असहाय दुकान संचालक को युवक बेरहमी से पीट रहे थे मामले की शिकायत प्रार्थी ने तार बाहर थाने में दर्ज नहीं कराई थी फिर भी वीडियो के वायरल होने के बाद तार बाहर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और मामले की जांच शुरू की इस दौरान शनिवार को तार बाहर पुलिस ने वायरलेस कॉलोनी निवासी भूपेंद्र शर्मा, और शुभम रजक और तारबाहर निवासी नारायण पात्र को गिरफ्तार कर लिया है वही घटना में शामिल तामेश कश्यप, राहुल समुद्रे और अन्य लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...