बिलासपुर

बलवा और हत्या के आरोपी पुणे से हुए गिरफ्तार, जिले की पुलिस ने घेराबंदी कर पहुँचाया सलाखों के पीछे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस ने बीते दिनों हुए ग्राम कोरमी में बलवा के मामले को सुलझा लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपियों को अन्य राज्यों से पुलिस ने पकड़ा है। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम कोरमी में दिनांक 30.08.2021 को बलवा हुआ था प्रकरण में प्रार्थी अमन यादव ने सिरगिट्टी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। इधर घटना में एक आहत उमेश यादव को अधिक चोट आई थी जिसकी इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गयी थी प्रकरण में सिरगिट्टी पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जिनमे सिरगिट्टी निवासी जितेंद्र भार्गव,कोरमी निवासी राजकुमार धुरी और विशाल बंजारे शामिल है। उक्त मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने तीन टीम गठित किया। जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच शुरू की। इस दौरान सिरगिट्टी पुलिस को अहम सूचना मिली कि आरोपीगण घटना के पश्चात दीगर राज्य भाग चुके हैं इस सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस और तकनीकी शाखा ने कार्य करते हुए आरोपियों के छिपे हुए होने के संभावित स्थान को पता लगाया जहां आरोपीगण घटना कारित करने पश्चात तेलंगाना होते हुए पुणे भाग गए थे, जो पहचान छिपाने और अपने खर्च को पूरा करने के उद्देश्य से पुणे में कामसेत नामक स्थान पर एक गुलाब गार्डन में मजदूरी करने लगे थे जहां पुलिस की 05 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर फरार तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सामान्य वाद विवाद बड़े झगड़े में तब्दील हो गया था और ये लोग लाठी डंडे से हमला किये बाद में भीड़ होने पर तथा डायल 112 को फोन कर दिए जाने पर ये लोग मौके से फरार हो गए। मामले के समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया,जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक मिथलेश सोनी,अफाक खान,बोधुराम कुम्हार, रंजीत खलखो,धनराज कुम्भकार,कमलेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,