कोटा

बेलगहना में चाकू की नोक पर लूट की कोशिश…कार सवारों पर हमला, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी पुलिस ने घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। विचारपुर निवासी हरिल साय टोप्पों मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर कार से वापस लौट रहे थे। उनके साथ निलिमा तिर्की और रामप्यारी तिर्की भी मौजूद थीं। इसी दौरान बेलगहना-कोनचरा मार्ग पर घने जंगल में नीलगिरी प्लांट के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी कार रोकने की कोशिश की और चाकू दिखाकर रास्ता अड़ाया।
भयभीत चालक हरिल साय किसी तरह कार निकालकर आगे बढ़े, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर तक पहुंच गए।

वहां भी आरोपियों ने कार रुकवाकर चाकू के दम पर जान से मारने की धमकी दी और लूट का प्रयास किया। इसी बीच गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी घबरा कर फरार हो गए। भागते समय वे अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए। 2 अप्रैल को पीड़ित की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कुछ ही घंटों में सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय 20 वर्ष और राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वहीं, ग्रामवासियों की सतर्कता और साहस से एक बड़ी वारदात टल गई।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...