बिलासपुर

पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर, बिल्डिंग मटेरियल को करते थे पार…. शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल की चोरी करने वाले दो आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लगातार बिल्डिंग मैटेरियल के चोरी होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी बीच सरकंडा निवासी प्रार्थी मयंक पांडे ने मोपका स्थित निर्माणाधीन घर के बिल्डिंग मटेरियल की चोरी 21 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ से चोरो द्वारा 10-15 पेटी टाइल्स, 6 बन्डल तार, होल्डर, बोर का वायर, लोहे का घोडी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने ने कि जानकारी दी थी। जिसकी कीमत करीब 20 हजार बताई गई थी। उक्त शिकायत के बाद से अज्ञात चोरों की तलाश में सरकंडा पुलिस जुटी हुई थी इसी बीच सूचना मिली कि सुनील बघेल और धर्मेंद्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी की गतिविधिया संदिग्ध है। जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरकंडा थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी सुनील बघेल के कब्जे से 7 पेटी टाइल्स एवं आरोपी धर्मेंद्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी के कब्जे से 6 पेटी टाइल्स और सिलेंडर जप्त किया गया है। जिनके खिलाफ धारा 380 के पंजीबद्ध मामले में आरोपी पाए जाने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो...