बिलासपुर

दो पुलिस कर्मियों को किया गया सस्पेंड, एक लाइन अटैच…एसपी ने दिखाई सख्ती, अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी होंगे अब सम्मानित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में बेलगाम हो चुके पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं, आदत से मजबूर पुलिसकर्मीयो को सुधारने नए एसपी ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एसपी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जाएगी पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को थाना चकरभाठा थाना के आरक्षक योगेश साहू द्वारा अवैध रूप से फोन-पे के माध्यम से पैसा लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी जो प्रथमतया जांच में सही पाया गया। योगेश साहू के विरुद्ध शिकायत पर और थाना सरकंडा के आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन किया पाए जाने पर निलंबित कर लाईन अटैच कर विभागीय जांच आदेशित किया गया है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण में मोपका चौकी के एक आरक्षक संतोष राठौर को ड्यूटी दौरान सोते पाए जाने पर लाईन भेजा था।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ योजना शुरू की जा रही है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
घर में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला... इलाके में ... शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण...पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार मल्हार: लीलागर नदी में मिली 3 दिनों से लापता ग्रामीण की लाश, पुलिस जुटी जांच में पुलिस टीम पर हमला: शराबियों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सरकारी काम में बाधा, 8 आरोपियों पर अपराध दर्ज पचपेड़ी: होली की खुशियां बदली मातम में, ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच ... होली के रंग में खून की छींटें... रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्र... होली में हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजे गए जेल क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी... किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार