रायगढ़

तीन लोगों की हत्या के मामले से पुलिस ने उठाया पर्दा, रिश्तेदारों ने ही उतारा था मौत के घाट…अंधविश्वास और महुआ बनी वजह

रमेश राजपूत

रायगढ़- जिले के कापू थाना क्षेत्र के धवाईडांड गांव के जंगल में हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, मामले में पुलिस ने मृतकों के ही रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अंधविश्वास और महुआ बीनने की प्रतिस्पर्धा की वजह से क्षणिक आवेश में आकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले दुहनी बाई (65 साल), उसके बेटे अमृत लाल (24 साल) और उसकी नतनी अमृता बाई (14 साल) जंगल के झोपड़ी में थे, जहाँ आरोपी विकेश अगरिया से विवाद हो गया, जहां मृतिका दुहनी बाई ने बच्चा नही होने की बात कह दी, जिससे विकेश आक्रोशित हो गया,

जिसे अंधविश्वास था कि मृतिका जादू टोना करती है जिसकी वजह से ही उसके बच्चे नही हो रहे है, साथ ही उनकी जमीन से मृतिका लोग महुआ बिन रहे है। यही वजह रही कि आवेश में आकर उसने तीनों की हत्या कर दी, जिसमें विकेश अगरिया पिता फुलसाय उम्र 21 वर्ष, फुलसाय अगरिया पिता जगनुसाय अगरिया उम्र 50 वर्ष, टूनीबाई पति फुलसाय अगरिया उम्र 46 वर्ष ,कौशल्या अगरिया पति विकेश अगरिया उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम चाल्हा थाना कापू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग