कोटा

जमीन में सो रही 55 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काटा, महिला की हुई मौत

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम लूफा में जमीन में सो रही 55 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे महिला की मौत हो गई है। कोटा थाना की डायल 112 को रात में सूचना मिली की 55 वर्षीय महिला को किसी जहरीले सांप ने काट लिया है। सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गए। डायल 112 के पहुचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। बेलगहना चौकी पुलिस आज मृतका का पोस्टमार्टम करायेगी।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लूफा निवासी चिठो बाई कुजूर पति फूल साय उम्र 55 वर्ष रात को 2 से 2:30 बजे के बीच पानी पीने को उठी थी।

उसके बाद वह फिर सोने के लिए बिस्तर में गई तभी उसे गले मे किसी चीज के काटने की अभास हुई तो उसने तुरंत हाथ लगाया तो उसके हाथ मे सर्प आ गया जिसके बाद उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। वहीं साँप को भी पकड़ लिया साँप ने मृतका के गर्दन के पास काट लिया था। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने कोटा थाना की डायल 112 को घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँचकर डायल 112 के आरक्षक रामलाल सोनवानी व चालक ने देखा कि महिला की मौत हो गयी थी

डायल 112 के आरक्षक ने घटना की सूचना बेलगहना चौकी पुलिस को दी बेलगहना चौकी पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...