छत्तीसगढ़बिलासपुर

आखिरकार दबोच लिया गया शुभम का हत्यारा, अक्षत ने ही की थी दोस्त की हत्या

बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के दखल के बाद जांच तेज हुई और एसआईटी का गठन किया गया। जिस वजह से हत्यारे को पकड़ने में पुलिस को मदद मिली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार रात को शुभम के हत्यारे अक्षत श्रीवासन को पुलिस ने दबोच लिया। अक्षत ने माना कि बीते गुरुवार की रात शराब पीने के बाद दोनों कार में घूम रहे थे, उसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और मौका पाकर अक्षत ने शुभम पर हमला कर उसकी जान ले ली । घटना को अंजाम देने के बाद अक्षत भाग खड़ा हुआ और पिछले कुछ दिनों से वह अग्रिम जमानत लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद वह बुरी तरह टूट गया। इस बीच पुलिस लगातार रायगढ़ और बिलासपुर के उसके ठिकानो पर नजर रखे हुए थे। इसलिए मंगलवार रात को जैसे ही अक्षत रायगढ़ पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अपने दोस्त शुभम के हत्यारे अक्षत को लेकर बिलासपुर आ रही है। गुरुवार रात को मिनोचा कॉलोनी निवासी तेंदूपत्ता व्यवसाई के इकलौते बेटे शुभम केसरवानी की हत्या नेहरू नगर निवासी रिटायर्ड जज के बेटे अक्षत श्रीवासन ने की थी। इस हाई प्रोफाइल मामले में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के दखल के बाद जांच तेज हुई और एसआईटी का गठन किया गया। जिस वजह से हत्यारे को पकड़ने में पुलिस को मदद मिली।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...