कोटा

ब्लाक कांग्रेस के द्वारा ट्रेनों के स्टापेज को लेकर संघर्ष जारी…. रेलवे स्टेशन मास्टर को महाप्रबंधक के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रेम सोमवंशी

कोटा – सलका रोड रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेनों को बंद किए जाने और स्टॉपेज समाप्त किए जाने को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतर आई है। जनहित का मामला होने के कारण जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। कई स्टेशनों पर प्रदर्शन करने के बाद कोटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में सलका रोड रेलवे स्टेशन के सामने जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान श्री दीक्षित ने रेल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यात्री गाड़ियां शीघ्र शुरू नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और कोयले की ट्रेनों को रोक दिया जाएगा।

श्री दीक्षित ने कहा कि जो काम ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने नही किया ऐसे जनविरोधी काम केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। कोटा सलका रोड बेलगहना टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन समेत छत्तीसगढ़ के सैकड़ों महत्वपूर्ण ट्रेनो का स्टापेज रेल प्रशासन ने बन्द कर दिया। बिलासपुर से चलने वाली चालिस यात्री गाड़ियों पर रेल मंत्रालय ने ब्रेक लगा दिया है। रेल प्रशासन के तुगलकी फैसले से जनता में हाहाकार मच हुआ है। और बेहद नाराजगी भी है।इस दौरान श्री लच्छू महाराज, धर्मेंद्र देवांगन,अर्जुन जगत,रामलोचन साहू,हाशिम अली,अभिजीत,तुलसी कैवर्त,शिव विश्वकर्मा,शिव विश्वकर्मा,भागवत पाटले आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...