बिलासपुर

सेंट्रल जेल के सामने तलवार लहराने की घटना का वीडियो हो रहा वायरल… हरकत में आई पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के बढ़ते क्राइम ने पुलिसिंग व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे में पुलिस को मुंह चिढ़ाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमे तीन युवक अतिशबाजी के साथ जेल के सामने तलवार लहराते हुए नजर आ रहे है। गोली कांड को अभी 24 घंटे भी नही बीते थे की ठीक उसी बीच बिलासपुर सेंट्रल जेल के सामने तीन युवक तलवार लहराकर दहशतगर्दी फैला रहे थे।

जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो सीधे तौर पर अपराधियों के बीच पुलिस का कितना भय है उसको दर्शा रहा है। हालाकि की विडियो सामने आने पर बिलासपुर पुलिस की किरकिरी होने के बाद स्थानीय पुलिस एक्टिव होकर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने खपरगंज इमामबाडा निवासी मोहम्मद सोहेल खान ऊर्फ मोहम्मद मुस्तकीम और साकीर खान ऊर्फ सोनू सहित मसानगंज मस्जिद गली निवासी मोहम्मद समीर रज्जा ऊर्फ मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक तलवार जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

पुलिस जवान के सामने युवक लहराते रहे तलवार,,

वायरल वीडियो में तीनो आरोपी सेंट्रल जेल के सामने जिस वक्त तलवार लहरा रहे थे। उसी समय जेल के मुख्य दरवाजे पर एक पुलिस कर्मी वहा खड़ा हुआ दिख रहा है। एक ओर युवक तलवार लहरा रहे थे तो दूसरी ओर वहा मौजूद पुलिस कर्मी मुकदर्शक के रूप में वहा खड़ा था। ऐसे में सवाल यह है। आखिर क्यों उस पुलिस कर्मी ने युवकों को रोकने की चेष्टा नही की..! इसके पीछे वजह चाहे जो भी हो लेकिन जिस जिस ने इस वारदात को देखा होगा उनके जहन में निश्चित तौर पर पुलिस की छवि धूमिल होगी। अब देखना होगा की इस मामले में पुलिस के आला अफसरों की क्या प्रतिक्रिया निकलकर आती है। 

देखिए वीडियो

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो...