तखतपुर

टोनही कहकर मारपीट और प्रताड़ना…. मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आखिर कब टूटेगा अंधविश्वास?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तखतपुर क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना से जुड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 के तहत की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया ने 5 अप्रैल 2026 को थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके घर के पास रहने वाला देवेन्द्र बघेल गिर गया था। गिरने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली, तभी देवेन्द्र की मां सुमित्रा बाई वहां पहुंची और दोनों ने मिलकर प्रार्थीया को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने प्रारंभिक रूप से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों ने पीड़िता को टोनही कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद प्रकरण में टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 और 5 भी जोड़ी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र बघेल 28 वर्ष और सुमित्रा बाई बघेल 49 वर्ष निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना तखतपुर पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...