रतनपुर

रतनपुर महामाया मंदिर में सामूहिक उपनयन संस्कार का वृहद कार्यक्रम, मंदिर ट्रस्ट 23 साल से कर रहा आयोजन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा 7 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का वृहद आयोजन किया गया। इस वर्ष 250 ब्राह्मण बालकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराया गया ।

सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा विगत 23 सालों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा वर्ष 2000 से उपनयन संस्कार सम्पूर्ण विधिविधान से प्राम्भ किया गया था।

प्राम्भ वर्ष से लेकर आज तक करीब 5000 ब्राम्हणो का उपनयन संस्कार कराया जा चुका है। सोलह संस्कारों में उपनयन संस्कार का विशेष महत्व है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा उपनयन संस्कार में तेल हल्दी मुण्डन ब्रह्मभोज दीक्षा हवन भिक्षा काशीयात्रा आदि सभी संस्कार सम्पन्न कराया जाता है।

सामूहिक उपनयन संस्कार में मंदिर ट्रस्ट की ओर सभी बटूकों के लिए उपनयन हेतु आवश्यक सभी सामग्री सहित बटूकों को उपहार में कुर्ता धोती टोपी दुपटटा प्रदान किया जाता है। वही सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उपनयन संस्कार में शामिल होने वाले परिवार के सभी सदस्यों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...