रायगढ़

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले की पुसौर पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह के दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोड़ातराई मार्ग पर एक युवक बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम तेतला से संदेही गौरीशंकर दास (19 वर्ष), निवासी ट्रांसपोर्टनगर सांगीतराई को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों विकेश महंत, मोहन महंत, दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल के साथ मिलकर मास्टर चाबी का उपयोग कर साप्ताहिक बाजारों से बाइक चोरी करता था और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था। गौरीशंकर की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखी गई 6 बाइकें बरामद की गईं, जिनमें एक बाइक ग्राम चिखली से 29 मई को चोरी हुई थी। आगे की कार्रवाई में आरोपी दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 और बाइकें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 9 बाइकें बरामद हुईं जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है। इनमें से 6 बाइक रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी हुई हैं। गिरोह के दो सदस्य विकेश महंत और मोहन महंत फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं 112(2), 317(2), 317(4), 3(5) BNS सहित अपराध क्रमांक 160/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थाना पुसौर की टीम उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, मनमोहन बैरागी, आरक्षक दिनेश गोंड़, विजय कुशवाहा, नवधा प्रसाद भैना समेत अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

1. गौरीशंकर दास पिता गोविंद दास उम्र 19 वर्ष ट्रांसपोर्टनगर सांगीतराई थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ.ग.)

2. गौतम पटेल उर्फ लाला पटेल आ० किशन पटेल उम्र 28 वर्ष सांगीतराई थाना जूठमिल जिला रायगढ़ (छ.ग.)

3. दुरेन्द्र मैत्री पिता स्व० चैनसिंह उम्र 26 वर्ष ग्राम छुहीपाली थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.)
फरार आरोपी- विकेश महंत, मोहन महंत

बरामद बाइक-
(1) CG13UG7476- MBLHA11ALE9G22352
(2) CG13A3534- MBLHA11A 2G9G05081
(3) CG13UA9207- MBLHA11EUD9G16444
(4) CG13X6350- MBLHAR209HGC08501
(5) CG13UD7476- MBLHA11ALE9G22352
(6) CG13S5358- MBLHALIERC9G18102
(7) CG13AX4441- MBLHAW222PHLD1610
(8) CG13AX7048- MD2B68BX6PWH24554
(9) बिना नंबर बाइक चेचिस नंबर (HA10ELCHL16375)

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...