छत्तीसगढ़बिलासपुर

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने शहर में सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च कलेक्टर एवं एसपी भी हुए फ्लैग मार्च में शामिल

एसपी अभिषेक मीणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु शहर में सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में जवानों के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग, एसपी अभिषेक मीणा भी साथ-साथ चले। फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउण्ड से होकर सत्यम चैक, अग्रसेन चैक, सीएमडी चैक, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। फ्लैग मार्च से पहले कलेक्टर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आप पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

जवानों को मतदान केन्द्रों में संयम एवं सज्जनता के साथ कानून के दायरे में कार्य करना है। ड्यूटी के दौरान मतदाताओं से सम्मानजनक एवं संयमित व्यवहार करने की आपसे अपेक्षा की जाती है। कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर आपको दृढ़ता से कार्य करना है। एसपी अभिषेक मीणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करना पड़ता है। पारदर्शी रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो, इसके जिम्मेदारी आप सब पर भी है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था ना बिगड़ने दें। कोई भी परेशानी आने पर अपने उच्चाधिकारियों अथवा मुझसे सीधे ही सम्पर्क करें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...