जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, घर के अंदर मिला खून से लथपथ शव, आरोपी फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। घटना के समय मृतक की बुजुर्ग मां घर के दूसरे कमरे में सो रही थी। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, अविवाहित बालमुकुंद सोनी अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन चौक के पास अपने घर में रहते थे। दीपावली की रात घर के पास कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे, जिससे तेज आवाज के कारण मां-बेटे को परेशानी हो रही थी। बताया जाता है कि बालमुकुंद ने उन लोगों को थोड़ी दूर जाकर पटाखे फोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद विवाद भी हुआ था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के दौरान बालमुकुंद सोनी पर कई बार धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद हत्या की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,