जांजगीर चाँपा

मंदिर से चोरी हुई मूर्तियाँ संदिग्ध महिला के कब्जे से हुई बरामद…सीसीटीवी फुटेज में मिले अहम सुराग

भुवनेश्वर बंजारे

चाम्पा– जिलें के प्रसिद्ध पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी के मामले में चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा पुलिस ने मूर्ति के साथ एक महिला को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से बुधवार को भगवान राम दरबार की माता जानकी, लक्ष्मण , हनुमानजी की मूर्ति को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इसपर पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू कर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो आसपास में एक संदिग्ध महिला के आने-जाने की जानकारी मिली जिसके आधार पर पुलिस ने चाम्पा नीम चौक निवासी संतोषी सोनी को संदेह के आधार पर पकड़ा जिसने पहले तो पुलिस को गोल-गोल जवाब दिया लेकिन पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने की बात कही जिसके कब्जे से पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए सभी मूर्तियों को बरामद कर लिया है मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्र.आर.प्रकाश राठौर, म. प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू,गौरीशंकर राय, नितिन द्विवेदी, महिला आर. शकुन्तला साइबर सेल से ASI रामप्रसाद बघेल, आर. रोहित कहरा, महिला आर. दिव्या सिंह तथा सउनि प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...