बिलासपुर

बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म… लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और राहगीरों से लूट एवं मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले बुलेट सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल और 3700 रुपए नगद जब्त किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 की रात ट्रक चालक सोनू बाजरा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित साहू ढाबा में खाना खाने के बाद वापस अपने ट्रक की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और उसका मोबाइल व 5 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। इसके बाद 4 मई 2026 को उसी क्षेत्र में गुलशन साहू के साथ भी उन्हीं आरोपियों ने लोहे की रॉड और बुलेट की चाबी से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर चकरभाठा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और राहुल साहू निवासी सिरगिट्टी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...