रतनपुर

पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ी गई 6 लाख 62 हजार रुपए से अधिक की चांदी और 1 लाख 400 रुपए नगद…नेशनल हाईवे पर जांच के दौरान रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

रतनपुर – राज्य में अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आचार सहिंता लागू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में तथा जिले के सरहदी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर से आने जाने वाले वाहनो पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं तथा थाना टीम द्वारा भी समय समय पर वाहन चेकिग लगाकर अन्य राज्य को जाने वाली वाहनो तथा संदिंग्ध वाहनो की चेकिग की जा रही है, इसी तरह थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा थाना टीम के साथ एनएच 130 तिराहा मदनपुर के पास रतनपुर मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग पर देर शाम करीब 09.00 बजे से आने जाने वाले वाहनो की जांच किया जा रहा था,उसी दौरान एक निजी वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी 04 जेड एच 0712 को रोककर चेकिग करने पर अलग अलग थैले में चांदी के पायल, सिक्के, चांदी का बिस्कीट,व नगदी रकम बरामद किया गया जिसका मौके पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही में 1.चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम,

2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम, 3. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम, 4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम,5. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम, 6. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50ग्राम कुल 300 ग्राम,7. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम,8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन 10 ग्राम कुल 370 ग्राम,9. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम,कुल चॉदी का वजन करीब 9.461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये। 2. नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये, कुल जुमला कीमती 7,62,670 रूपये के संबंध में अनावेदक ओमकार साहू पितारमेश लाल साहू निवासी मोतीनगर सागर जिला सागर म.प्र. के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेस नही किया।उक्त चांदी के जेवर,सिक्के, बिस्कीट नगदी रकम किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...