कोटा

कोटा जनपद अध्यक्ष के घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी और बाइक में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…4 महीने से था फरार

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – जनपद पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसकर गाड़ी को आग लगाने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घटना के 4 महीने बाद सालखो के पीछे भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी अंतर्गत छतौना निवासी कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर राज के घर में छतौना निवासी अजय कुमार भैना 22 जुलाई को अचानक घुस गया और जमकर प्रार्थी से विवाद करने लगा। जब बात उससे भी नही बनी तो आरोपी ने प्रार्थी की गैरमौजूदगी में प्रार्थी की पत्नी से गाली गलौच करते हुए घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने बेलगहना चौकी में दर्ज कराई। तब से ही आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय कुमार भैना अपने घर मे छुपा है, जिसपर पुलिस ने उसके घर मे दबिश देकर आरोपी अजय कुमार भैना को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रआर भुनेश्वर मरावी आर. हेमंत चंद्राकर, कौशल बिंझवार की विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार