जांजगीर चाँपा

जादू-टोना के अंधविश्वास में फिर हुई एक हत्या… भतीजे ने हंसिया से वार कर चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में अंधविश्वास की भेंट चढ़कर एक व्यक्ति की हत्या हो गई। चाम्पा पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोटाडबरी चापा के पाल मोहल्ला पीपल चौक का है, जहां अजीत कुमार पाल 63 वर्ष ने अपने चाचा रामप्रसाद पाल की धारदार हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि अजीत पाल अपने चाचा पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था और इसी विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा करता था। 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे जब मृतक अपने घर के पास मौजूद था, तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मृतक की पोती ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो रामप्रसाद पाल लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही थाना चाम्पा में मामला दर्ज हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों एसपी विजय कुमार पांडेय, एएसपी उमेश कश्यप व एसडीओपी यदुमणी सिदार के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई।

आरोपी की तलाश में दबिश दी गई तो वह घर से फरार मिला। बाद में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे हथनेवरा चौक के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभ में गुमराह करने की कोशिश के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हसिया भी जब्त किया गया। पूरे अभियान में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, एएसआई अरुण सिंह सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इसे अंधविश्वास आधारित गंभीर अपराध बताते हुए लोगों से जागरूक रहने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला,