बिलासपुर

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मोबाईल से अपलोड और शेयर करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार… दिल्ली एनसीआरबी ने की थी रिपोर्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोबाईल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड और शेयर करने वाले एक आरोपी को कोनी पुलिस ने दिल्ली एनसीआरबी की रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ आई.टी.एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसारदिल्ली एन.सी.आर.बी. से प्राप्त साइबर टीप लाईन रिपोर्ट के संबंध में आरोपी द्वारा अपने मोबाइल नंबर से दिनांक 21.01.2022 को 9.47 बजे फेसबुक के माध्यम से महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो लोड कर अन्य व्यक्ति को शेयर कर दिया किया गया था, उक्त साईबर टीप लाईन एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त होने पर थाना कोनी में 67 बी आई.टी. एक्ट एवं पाक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत अपराध धारा पंजीबद्ध कर उक्त रजिस्टर्ड सिम धारक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल सिम को आरोपी अमित कुमार डहरिया पिता स्व.हरप्रसाद डहरिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम रमतला के द्वारा पिछले दो साल से अपने मोबाइल हैंडसेट रियलमी कंपनी में उपयोग कर रहा है, जो उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिससे मोबाईल को जप्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी सउनि भरतराठौर आरक्षक महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे, रामायण सिह, विनित कोशले, जितेंद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

एनसीआरबी रख रही ऐसी गतिविधियों पर नजर…पुलिस ने भी किया अलर्ट

इंटरनेट और मोबाईल सेवाओ का दुरूपयोग करने वालो पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है, वही एनसीआरबी साइबर क्राइम के ऐसे मामलों की कड़ी निगरानी कर रही है, लिहाज़ा कोई भी इस तरह के अपराध में संलिप्त होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मामले में जिला पुलिस बिलासपुर ने भी अपील की है कि किसी भी पोर्नसाइट पर जाकर महिला व बच्चो से संबंधित कोई भी पोर्न विडियो न देखे न ही किसी भी सोशल मिडिया पर उक्त अश्लील विडियो को शेयर करें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक...