बिलासपुर

दलदल में फंसी मिली युवक की लाश, हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका….शिनाख्त के बाद पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका इलाके के आवासपारा में अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी, मृतक की लाश सड़क किनारे मिली है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मोपका आवासपारा से कुटिपारा जाने वालों सड़क किनारे आज सुबह युवक की लाश मिली है, राहगीरों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने में दी, पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची, तो मृतक का शव दलदल में धंसा हुआ था,

जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच के दौरान मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान मस्तूरी किरारी निवासी  पुष्पराज ठाकुर उर्फ अल्पू  के रूप में हुई है, जो राजकिशोर नगर में रहता था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। मृतक पुष्पराज वहां कैसे पहुंचा, और किसने उसकी हत्या की, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है। 

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षा विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के DEO बदले; बिलासपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां, सिम्स में देशभर से पहुंच रहे मेडिकल छात्र... नागालैंड की बेल थुल ओ ने सेंट्रल पूल सीट से लिया प्रवेश... प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम...विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित 520 नग ऑनरेक्स सिरप, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को... महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क... बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ...