बिलासपुर

सिम्स में देशभर से पहुंच रहे मेडिकल छात्र… नागालैंड की बेल थुल ओ ने सेंट्रल पूल सीट से लिया प्रवेश,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में एमबीबीएस सेंट्रल पूल सीट के अंतर्गत नागालैंड की छात्रा बेल थुल ओ ने 8 सितंबर 2026 को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। सेंट्रल पूल सीट के माध्यम से सिम्स में प्रवेश लेने वाली यह पहली छात्रा हैं। सिम्स में इससे पहले भी नागालैंड के विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में विगत वर्षों में प्रवेशित नागालैंड के 6 छात्र-छात्राएं सिम्स मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा सिम्स में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्था एवं अध्यापन कार्य की सराहना की गई है। सिम्स में राज्य कोटा एवं ऑल इंडिया कोटा के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रथम चरण के बाद स्टेट कोटा की 115 तथा ऑल इंडिया कोटा की 1 सीट के संबंध में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में स्टेट कोटा की 9 सीट, ऑल इंडिया कोटा की 21 सीट तथा सेंट्रल पूल कोटा की 3 सीट रिक्त हैं। प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है, जिसकी प्रवेश प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी। इस मामले में सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि सेंट्रल पूल सीट के माध्यम से नागालैंड की छात्रा का सिम्स में प्रवेश होना संस्थान के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी सिम्स में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। सेंट्रल पूल कोटे से प्रवेश लेने वाली पहली छात्रा के रूप में बेल थुल ओ का सिम्स परिवार में स्वागत है। सिम्स में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के सिम्स से जुड़ने से संस्थान में राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा मिलता है। सिम्स में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...