बिलासपुर

प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम…विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साईं नृत्य निलयम के बैनर तले आयोजित प्रणवम डांस एंड म्यूजिक नेशनल लेवल प्रतियोगिता में शहर के राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में कई पुरस्कार अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितंबर तक किया गया, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिभावान प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने कथक नृत्य, वाद्य एवं भारतीय शास्त्रीय गायन जैसी विधाओं में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सब-जूनियर ग्रुप कथक नृत्य में स्वरा तिवारी, अनाया बाजपेयी, आरवी वर्मा एवं वृद्धि सचदेव ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।वहीं जूनियर ग्रुप कथक नृत्य में स्वाना, नित्या तिवारी, श्रेया शर्मा एवं समायरा साधवानी ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

इंस्ट्रूमेंटल (कीबोर्ड) सोलो की वरिष्ठ श्रेणी में अवनि कटेलिहा, आरव अग्रवाल एवं आयुष्मान तिवारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी विधा की सब-जूनियर श्रेणी में आयांश अग्रवाल तथा सीनियर श्रेणी में जैनिक पटेल ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा इंडियन क्लासिकल वोकल में जूनियर श्रेणी से आराध्या बाजपेयी एवं सीनियर श्रेणी से नमिशा शर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में समृद्धि राजपूत को उत्कृष्ट गायन के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इंस्ट्रूमेंटल वर्ग के विद्यार्थियों को गुरु आशीष गुप्ता ने प्रतियोगिता के लिए तैयार किया, जबकि कथक के विद्यार्थियों ने सुश्री नित्या खत्री के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में अपनी प्रस्तुति तैयार की। विद्यालय के प्राचार्य एवं गुरु साहिल सिंह ठाकुर ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके गुरुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और गुरुओं के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में देशभर से पहुंच रहे मेडिकल छात्र... नागालैंड की बेल थुल ओ ने सेंट्रल पूल सीट से लिया प्रवेश... प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम...विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित 520 नग ऑनरेक्स सिरप, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को... महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क... बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति...